फ्लिपकार्ट पर किस्तों पर मोबाइल कैसे लें?I Flipkart Per Kisto Per Mobile Kaise Le.

आजकल स्मार्टफोन की जरूरत लगभग सभी को है। लेकिन साथ ही साथ Smartphones काफी महंगे आते हैं, जिसके कारण लोग पूरी कीमत देकर इसे नहीं खरीद पाते। लेकिन ग्राहक ऐसे मोबाइल फोन किस्तों पर खरीदना चाहते हैं। इसलिए कई ग्राहक ये जानना चाहते हैं कि भारत के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart Per Kisto Per Mobile Kaise Le.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

तो अगर आप भी उन ग्राहकों में से एक हैं जो किस्तों पर मोबाइल खरीदना चाहते हैं, तो इस लेख में हमारे साथ अंत तक जरूर बने रहें। इस लेख में हम आपको फ्लिपकार्ट पर किस्तों पर मोबाइल कैसे ले की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। तो आइए बिना देरी किए लेख को शुरू करते हैं।

बिना एटीएम के पेटीएम कैसे चलाएमोबाइल नंबर से एटीएम नंबर कैसे निकालें
हीरो बाइक की किस्त (EMI) कैसे चेक करेंबिना एटीएम के गूगल पे कैसे बनाये

फ्लिपकार्ट पर Pay Later EMI Option क्या है?

फ्लिपकार्ट से EMI पर फोन कैसे ले जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि फ्लिपकार्ट का EMI ऑप्शन कैसे काम करता है और यह क्या है। आपको बता दें कि एम आई एक पेमेंट ऑप्शन है जो आपको एक निश्चित अवधि में स्टोर में अपनी खरीदारी के लिए भुगतान करने की अनुमति देता है। फ्लिपकार्ट पर भी Pay Later EMI Option का यही अर्थ है।

जिसके अंतर्गत आप कोई सामान अभी खरीद सकते हैं और EMI के द्वारा उसे बाद में भुगतान करने की सुविधा चुन सकते हैं। यह सुविधा कुछ महंगे प्रोडक्ट जैसे मोबाइल फोन को लागत को छोटे मासिक भुगतान में विभाजित करके अधिक किफायती बनाता है। 

साथ ही फ्लिपकार्ट पर No Cost EMI होता है जिसके अंतर्गत आपको प्रोडक्ट की एक्चुअल प्राइस का ही पेमेंट करना पड़ता है। आपको इसके लिए अलग से कोई लागत नहीं देनी होगी।

फ्लिपकार्ट पर किस्तों पर मोबाइल कैसे लें?

Flipkart Pay Later EMI option को समझने के बाद आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन किस्तों पर मोबाइल कैसे ले? Flipkart से EMI पर फोन लेने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रियाओं को फॉलो करना होगा।

Step1 : फ्लिपकार्ट ऐप डाउनलोड करें.

सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Flipkart App Install करना होगा। इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंस्टॉल करने के बाद आपको ऐप में Sign in भी करना होगा। ध्यान रहे कि आप अपना सही ईमेल और नंबर डालें ताकि आगे आपको EMI option चुनने में कोई दिक्कत ना हो।

Step2 : अपना मनपसंद मोबाइल फोन चुने.

अब जब आपने फ्लिपकार्ट ऐप डाउनलोड कर लिया है और रजिस्टर कर लिया है तो आपको प्लेटफार्म पर अपना मनपसंद मोबाइल ब्राउज करने की जरूरत है। आप जिस मोबाइल फोन को खरीदना चाहते हैं, उसके लिए आप सर्च बार का उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा आप अलग-अलग मोबाइल फोन को कंपेयर करके भी देख सकते हैं कि आपके लिए कौन सा मोबाइल फोन ज्यादा बेहतर होगा। एक सही निर्णय लेने के लिए आप मोबाइल की Brand, Specification और Customer Review जैसे कारकों को भी जरूर देखें।

Step3 : विभिन्न EMI Plan देखें.

जब आप अपना मनपसंद मोबाइल फोन सिलेक्ट कर लेंगे तो आपको प्राइस के ठीक नीचे यह EMI ऑप्शन लिखा हुआ दिखाई देगा, जिसे देखने के लिए आप Details के विकल्प पर क्लिक करेंगे।

यहां से आप देख सकेंगे कि अलग-अलग क्रेडिट कार्ड पर आपको कितना EMI का भुगतान करना होगा साथ ही आप अलग-अलग EMI Plan सिलेक्ट करके भी देख सकते हैं कि आप को हर महीने कितने EMI का भुगतान करना होगा।

Step4 : EMI ऑप्शन का विकल्प चुने.

अब जब आप यह देख लेते हैं कि आपको इस मोबाइल फोन के लिए किस तरह से EMI का पेमेंट करना है तो अब नीचे Buy Now बगल में दिए गए पर Pay with EMI के विकल्प पर आप क्लिक करेंगे। 

क्लिक करने के बाद आपको Continue पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके सामने सभी प्राइस डिटेल्स खुलकर आ जाएंगी। जिससे आप एक बार Confirm कर ले और फिर से Continue बटन पर क्लिक करें।

Step5 : EMI Payment का विकल्प चुने.

अब आपके सामने पेमेंट ऑप्शन का विकल्प आ जाएगा जहां पर आप एम आई का ऑप्शन चूज करेंगे। इसके लिए आपको पेज को Scroll करना होगा और फिर EMI Installment का विकल्प चुनना होगा।

विकल्प चुनते ही आपके सामने कई सारे बैंक के नाम खोल कर आ जाएंगे, जिसका Credit Card आप इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आपके पास जो भी बैंक का क्रेडिट कार्ड है आप उस बैंक का नाम चुने। उसके बाद आपके सामने बैंक के क्रेडिट कार्ड पर उपलब्धि EMI के कई सारे ऑप्शन आपको देखने को मिल जाएंगे| जिसमें से आप अपनी सुविधा अनुसार किसी एक EMI ऑप्शन चुन सकते हैं। 

Step6 : Credit Card Details भरे.

अब आपको यहां पर अपना Credit Card Details डालने की जरूरत होगी। Credit Card Details डालने के साथ ही आपको प्रोसीड करने का ऑप्शन आएगा, जिस पर आप क्लिक कर देंगे।

Step7 : पेमेंट प्रक्रिया पूरी करें.

तब आपको फिर से आपका मोबाइल फोन से संबंधित पूरा विवरण दिखाया जाएगा। जिसे आप एक बार सही ढंग से चेक कर ले। उसके बाद अगर डाउन पेमेंट लागू हो तो उसका पेमेंट डायरेक्ट ही आपके क्रेडिट कार्ड से कट जाएगा| यदि कोई Down Payment नहीं है, तो सीधे एक महीने बाद आपको आपके क्रेडिट कार्ड से EMI का पेमेंट करना होगा।

इस तरह से Proceed पर क्लिक करके आप सफलतापूर्वक Flipkart Se Kisto Per Mobile Buy कर सकते हैं। 

फ्लिपकार्ट Pay Later द्वारा किस्तों पर मोबाइल खरीदें?

यहां हमने अभी क्रेडिट कार्ड द्वारा किस्तों पर फ्लिपकार्ट से मोबाइल खरीदने की जानकारी दी है। लेकिन आप Flipkart Pay Later का इस्तेमाल करके भी किस्तों पर मोबाइल खरीद सकते हैं| जिसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रक्रियाओं को फॉलो करना होगा।

Step1 : Flipkart Pay Later Activate करें.

  • इस ऑप्शन का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको Pay Later को एक्टिवेट करना होगा। जिसके लिए आप अपने Flipkart app के अकाउंट वाले विकल्प में आ जाए।
  • यहां पर आप Pay Later के विकल्प को चुनें और अपना पैन कार्ड नंबर और Aadhar Card Number डालकर इसे Verify करें। 
  • अपने आधार कार्ड को OTP के माध्यम से Verify करें। OTP Verify होते ही आपकी सारी केवाईसी डीटेल्स खुलकर आ जाएंगी और आप को Pay Later Option Activate करने के लिए Accept and Continue के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको अपना बैंक डिटेल्स वेरीफाई करना है। उसके लिए आप Verify and submit पर क्लिक करेंगे और अपनी बैंक डिटेल्स डालेंगे और Submit पर क्लिक कर देंगे।
  • जैसे ही आपका Bank Details verify हो जाएगा आपको यह दिख जायेगा की आप कितने क्रेडिट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि आप Pay Later के माध्यम से ₹20000 तक की EMI का फोन खरीद सकते हैं या सामान खरीद सकते हैं।

Step2 : अपना मनपसंद मोबाइल चुने.

Flipkart Pay Later EMI option को Activate करने के बाद अब आपको अपना मनपसंद मोबाइल चुनना है जिसका प्राइस Flipkart Pay Later limit तक सीमित हो।

Step3 : Flipkart Pay Later के विकल्प को चुनें.

अब जैसे ही आप अपना मोबाइल सलेक्ट कर लेते हैं आपको Buy Now के विकल्प पर क्लिक करके Proceed करना है। उसके बाद आपके सामने पेमेंट ऑप्शन खुल कर आ जाएगा| जहां पर अब आपको EMI के साथ-साथ Flipkart Pay Later का विकल्प भी दिखने लगेगा।

तो आपको Flipkart Pay Later को ही सिलेक्ट करना है जिसमें आपके सामने पर EMI का ऑप्शन दिखेगा। जिसको चूस कर लेंगे। 

Step4 : EMI प्लान सिलेक्ट करें.

जैसे ही आप Flipkart Pay Later को सिलेक्ट करते हैं आपके सामने दो ऑप्शन आ जाएंगे| जिसमें से आप पर EMI के विकल्प को चुनेंगे। उसके बाद आपको सिलेक्ट EMI प्लान का विकल्प मिलेगा, जिसमें से आप अपनी सुविधा अनुसार किसी एक EMI प्लान को चुन सकते हैं EMI प्लान चुनने के बाद उसे कंफर्म करें।

Step5 : अपनी खरीदारी पूरी करें.

जैसे ही आप एक EMI प्लान सिलेक्ट कर लेते हैं, आपको चेक आउट पर क्लिक करना है। यहां पर आपको पूरा डिटेल्स विस्तार से दिखाया जाएगा, साथ ही यह EMI ऑप्शन भी दिखाए जाएंगे। उसके बाद आपको Proceed पर क्लिक करके अपना पेमेंट कंप्लीट करना है।

इस तरह से हर महीने आपके बैंक अकाउंट से आपका EMI कटता जाएगा और कुछ ही दिनों में आपका मोबाइल भी डिलीवर हो जाएगा। इस प्रकार से अगर आपके पास Credit Card या Debit Card नहीं है, तो भी आप फ्लिपकार्ट से किस्तों पर मोबाइल खरीद सकते हैं। 

Flipkart Per Kisto Per Mobile Kaise Le. (FAQ)

1. किस्तों पर फोन लेने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

किस्तों पर फोन लेने के लिए आपको किसी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं है। आपके पास केवल क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। या फिर आप Flipkart पर Flipkart Pay Later के ऑप्शन द्वारा भी किस्तों पर मोबाइल ले सकते हैं।

2. क्या मैं EMI पर फोन खरीद सकता हूं?

जी हां आप EMI पर फोन खरीद सकते हैं। आप किसी मोबाइल स्टोर पर भी जाकर इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप ऑनलाइन ऐप द्वारा भी EMI पर मोबाइल खरीद सकते हैं।

3. बिना क्रेडिट कार्ड के फ्लिपकार्ट से EMI पर मोबाइल कैसे खरीदे?

अगर आप Flipkart Se EMI Per Mobile Buy करना चाहते हैं| तो आप सबसे पहले Flipkart Pay Later ऑप्शन को Activate कर ले। उसके बाद पेमेंट करते समय आप Flipkart Pay Later के विकल्प को चुनें और इसके माध्यम से आप बिना क्रेडिट कार्ड के भी EMI पर मोबाइल ले सकेंगे।

4. क्या मैं फ्लिपकार्ट पर डाउन पेमेंट कर सकता हूं?

हालांकि फ्लिपकार्ट जैसे ऐप डाउन पेमेंट शिकार नहीं करते हैं और नो कॉस्ट EMI के माध्यम से लोगों को किस्तों पर सामान खरीदने की अनुमति देते हैं। 

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि Flipkart Per Kisto Per Mobile Kaise Le. उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको flipkart से EMI पर मोबाइल लेने से संबंधित पूरी जानकारियां मिल पाई होंगी। 

यदि आप फ्लिपकार्ट या किसी अन्य ऐप द्वारा मोबाइल फोन खरीदने की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपको यह लेख जानकारी पूर्ण लगा हो, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर साझा करें।

बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक स्टेटमेंट कैसे निकालें
इंडियन बैंक में मोबाइल नंबर जोड़ने/चेंज के लिए एप्लिकेशन कैसे लिखें
केनरा बैंक का एटीएम फॉर्म कैसे भरें
पीएनबी बैंक स्टेटमेंट देखने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment