हीरो बाइक की किस्त (EMI) कैसे चेक करें?I Hero Bike EMI Check.

हीरो बाइक भारत में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं और काफी लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं। परंतु कुछ ऐसे लोग भी हैं जो हीरो बाइक को किस्तों पर खरीदते हैं। बाइक को किस्तों पर खरीदने में यह समस्या आती है, कि हम यह नहीं समझ पाते कि हमने कितने किस्त भर दिये है और कितनी किस्तें देना बाकी है। इस कारण कई लोग यह समझना चाहते हैं कि Hero Bike Ki EMI Kaise Check Kare.

अगर आप अपनी Bike Ki Kist पता करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैंI क्योंकि आज के इस लेख में हम जानेंगे कि हीरो बाइक की किस्त कैसे चेक करें? तो आइए बिना देरी किए शुरू करते हैं।

इसे भी पढ़ें 👇

पंजाब नेशनल बैंक का चेक कैसे भरेंपैन कार्ड से सिविल स्कोर कैसे चेक करें 
श्रीराम फाइनेंस लोन कैसे चेक करेंअपना बैंक खाता बंद कैसे करें

हीरो बाइक की किस्त कैसे चेक करें?

लगभग कई ग्राहक जिन्होंने हीरो मॉडल की बाइक खरीदी है, वह यह जानना चाहते हैं कि Hero मोटरसाइकिल लोन कैसे देखें? तो हम आपको बता दें कि हीरो मॉडल अपने ग्राहकों को Hero Fincorp app की सुविधा देता है, जिनके माध्यम से कोई भी हीरो मॉडल की बाइक रखने वाला व्यक्ति अपने लोन या EMI से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकता है।

आप आसानी से Hero Fincorp loan details निकाल सकते हैं। साथ ही जान सकते हैं कि आपको बाइक की कितनी किस्तें देना बाकी है और आप कितने किस्त जमा कर चुके हैं। तो आइए विस्तार से समझते हैं कि हीरो बाइक ईएमआई कैसे चेक करें?

Step1. सबसे पहले अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर में जाकर Hero Fincorp App डाउनलोड करें।

Step2. हीरो फिनकार्प एप डाउनलोड करने के बाद आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भाषा का चयन करें।

Step3. भाषा का चयन करने के बाद अब आपके सामने Login का Option आएगा, जिसमें आपको दो विकल्प मिलेंगे Login with Loan application ID और Login with Registered number।

Step4. तो अगर आपके पास आपका Loan application ID Number है, तो आप उसे डाल सकते हैं या फिर Bike खरीदते समय आपने जिस भी नंबर को रजिस्टर्ड किया था उस नंबर के द्वारा Login कर सकते हैं।

Step5. Login कर लेने के बाद अगर आपने हीरो बाइक के लिए कोई भी लोन लिया है, तो आपके सामने Two wheeler loan लिखकर आ जाएगा जहां पर आप देख सकते हैं कि आपने हीरो बाइक के लिए कितना लोन लिया है।

Step6. इसके साथ ही आपको उसी पेज पर अपना EMI भी दिख रहा होगा। जैसे EMI ₹2952।

Step7. इसके साथ ही आपको वहां पर Loan status का ऑप्शन भी मिल जाएगा, जिस पर क्लिक करके आप अपना Hero Fincorp loan details चेक कर सकते हैं।

Step8. लोन स्टेटस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Hero Bike EMI से संबंधित सभी जानकारियां आ जाएंगी। जैसे : अब आपको किस दिन Hero Bike Loan EMI चुकानी है। या आपने अभी तक कितना किस्त भुगतान कर लिया है इत्यादि।

Step9. इसके साथ ही आपको नीचे तीन और विकल्प दिखाई देंगे। Pay Advance EMI और View Loan summary, View Loan Payment Details।

Step10. Pay Advance EMI पर क्लिक करके आप अपनी EMI का पेमेंट कर सकते हैं।

Step11. इसके अलावा View Loan summary पर क्लिक करके आप अपने लोन अमाउंट की समरी देख पाएंगे। जैसे- EMI date, EMI Account, Toal EMI इत्यादि।

Step12. तो इस तरह आप आसानी से Hero Bike Loan Status Check Online की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं और अपने हीरो बाइक की किस्त चेक कर सकते हैं।

हीरो बाइक फाइनेंस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके हीरो बाइक का लोन कैसे चेक करें?

  • अगर आप चाहे तो Hero Bike Customer Care Number पर कॉल करके भी अपने Bike Ki Kist को जान सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको कस्टमर केयर नंबर 1800 266 0018 पर कॉल करना है।
  • कॉल करने के बाद आपको दो दबाकर हिंदी भाषा का चुनाव करना है।
  • उसके बाद अगर आप एग्जीक्यूटिव से बात करना चाहते हैं तो आपको एक दबाना है।
  • अब Executive द्वारा आपका कॉल उठाया जाएगा। जिसमें आपको उनसे अपने हीरो बाइक के किस्त से संबंधित जानकारी पूछनी होगी।
  • Executive द्वारा आपसे आपकी बाइक के लोन से संबंधित कुछ जानकारियां पूछे जाएंगे, जिससे आपको बता देना है| ताकि वह Executive आपको आपके लोन के कारणों से संबंधित कई जानकारियां दे पाए।

Hero Bike Ki EMI Kaise Check Kare (FAQ)

1. हीरो बाइक किस्त कैसे भुगतान करें?

अगर आप Hero Bike EMI Payment करना चाहते हैं, तो आप Hero Fincorp App डाउनलोड कर सकते हैं| Fincorp App को लॉगिन करने की जानकारी हमने इस लेख में बताई है। उसके बाद आप Pay Advance Payment पर क्लिक करके बाइक के किस्त का भुगतान कर पाएंगे।

2. हीरो फाइनेंस का स्टेटमेंट कैसे निकाले?

Hero Bike Finance Statement निकालने के लिए आप सबसे पहले Hero Fincorp App पर लॉगिन कर ले। उसके बाद ऐप में तीन बिंदु पर क्लिक करें और Raise Service Request पर जाएं। उसके बाद Statement of account के आगे Request पर क्लिक करें। 
क्लिक करने के बाद आप यह सिलेक्ट करें कि आप कितने दिनों का स्टेटमेंट निकालना चाहते हैं। उसके बाद Raise Request पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद आपके मेल पर या आपके फोन नंबर पर स्टेटमेंट का लिंक भेज दिया जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

3. EMI कैसे चेक करें?

EMI चेक करने की विस्तार पूर्वक जानकारी हमने इस लेख में बताइए।

4. हीरो बाइक टू व्हीलर लोन कैसे लें?

अगर आप Hero Bike Two Vehicle Loan लेना चाहते हैं, तो Hero Fincorp App जो कि हीरो ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट है| अपने ग्राहकों को टू व्हीलर लोन प्रदान करती है, जहां से आप लोन ले सकते हैं।

5. मैं अपने हीरो टू व्हीलर लोन स्टेटस कैसे चेक कर सकता हूं?

इस लेख में हमने Hero Bike Loan Status Check करने की विस्तारपूर्वक प्रक्रिया बताई है। कृपया लेख को पूरा जरूर पढ़े। 

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि Hero Bike Ki EMI Kaise Check Kare. उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आप आसानी से अपने हीरो बाइक का लोन स्टेटस चेक कर पाएंगे। यदि आप अपने हीरो मोटरसाइकिल फाइनेंस से संबंधित कोई अन्य जानकारी पाना चाहते हैं, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएंI

इसे भी पढ़ें 👇

बिना एटीएम के गूगल पे कैसे बनाये
बिना एटीएम के फोन पे कैसे बनायें
एटीएम कार्ड की एक्सपायरी डेट कैसे पता करें
बैंक ऑफ इंडिया में आधार कार्ड कैसे लिंक करें

Leave a Comment