पंजाब नेशनल बैंक का चेक कैसे भरें?I PNB Bank Cheque Kaise Bhare.

हेलो दोस्तों, आज के इस लेख में हम जानेंगे कि PNB Bank Cheque Kaise Bhare. ऐसे कई लोग हैं जिनके पास पंजाब नेशनल बैंक का चेक है, परंतु वह नहीं जानते हैं कि Cheque को कैसे भरा जाता है| जिसके कारण वे अक्सर self चेक भरने या Payee चेक भरने अक्सर गलतियां कर देते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लेकिन आज के इस लेख को पढ़ने के बाद आप जान जाएंगे, कि Punjab National Bank Ka Cheque Kaise Bhare. क्योंकि इस लेख में हम आपको दोनों ही प्रकार के चेक भरने की जानकारी दे रहे हैं। आइए बिना देरी किए शुरू करते हैं। 

इसे भी पढ़ें 👇

पंजाब नेशनल बैंक में एफडी कैसे करेंपंजाब नेशनल बैंक कितना ब्याज देती हैं
मुथूट एटीएम फ्रेंचाइजी कैसे लेंअपना बैंक खाता बंद कैसे करें

पंजाब नेशनल बैंक का चेक क्या है?

जैसा कि आप सभी जानते हैं चेक एक प्रकार का दस्तावेज होता है, जिनके माध्यम से आप खुद पैसे निकाल सकते हैं या दूसरों को आपके Bank Account से पैसे निकालने के लिए अनुमति दे सकते हैं। 

सरल शब्दों में कहें तो चेक ऐसा दस्तावेज है, जिनके माध्यम से आप किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक अकाउंट से पेमेंट कर सकते हैं। लगभग सभी बैंक अपने ग्राहकों को चेक की सुविधा प्रदान करती है, लेकिन आज हम पंजाब नेशनल बैंक के चेक के बारे में जानेंगे। 

पंजाब नेशनल बैंक का चेक कैसे भरे?

कोई भी व्यक्ति 2 तरीके के चेक भर सकता है। जैसे-

Self-Check – सेल्फ चेक हम उसे कहते हैं, जब हमें खुद पैसे निकालने होते हैं। यानी कि अगर आप अपने बैंक अकाउंट से कुछ नगदी रकम निकालना चाहते हैं, तो आप सेल्फ चेक भर सकते हैं। 

Payee Check – अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति को Payment करना चाहते हैं, तो उसे पेचेक कहते हैं। जिसमें कोई दूसरा व्यक्ति आपके द्वारा दिए गए चेक को ले जाकर बैंक में भुना सकता है। 

हम नीचे आपको PNB Cheque Sample भी दिखा रहे हैं, ताकि आप आसानी से चेक भरने के सभी चरणों को समझ सके। तो आइए दोनों ही तरीकों के चेक भरने की प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं।

पीएनबी सिर्फ चेक कैसे भरे?

Punjab National Bank Ka Self Cheque करना काफी आसान है।

  • सबसे पहले चेक में Date का कॉलम Fill करें। जहां पर आपको सबसे पहले तारीख फिर महीना और उसके बाद साल लिखना है। जैसे आज 27 – 11 – 2022 है, तो आपको इसी Format में तारीख लिखनी होगी।
  • अब थोड़ा नीचे आने पर Pay वाले कॉलम में SELF लिखे। क्योंकि यह चेक आप खुद के लिए भर रहे हैं। और सेल्फ का मतलब खुद या मेरे लिए होता है। 
  • अब थोड़ा और नीचे आने पर Rupees वाले कॉलम में आपको वह राशि लिखनी है, जितनी राशि आप निकालना चाहते हैं। जैसे अगर आप ₹5000 निकालना चाहते हैं, तो आपको Five Thousands Only या पाँच हजार रुपये मात्र लिखना होगा। 
  • आप अपनी सुविधानुसार किसी भी भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना लिखने के बाद आपको उस कॉलम में ही आगे सीधी रेखा खींच देनी है, ताकि कोई भी दूसरा व्यक्ति उसमें दूसरा अमाउंट ना भर पाए। 
  • अब आपको इसी राशि को अंको में भी लिखना होगा। जहां पर Rupee (₹) का निशान बना होगा उसके आगे वाले कॉलम में आपको 5000 अंकों में लिखने हैं। और उसके बाद Slash (/) और डैश (-) का चिन्ह (5000/-) बना देना है। 
  • सभी जानकारी भर देने के बाद अब आपको चेक में अपना साइन करना होगा। ध्यान रहे कि आपको अपने नाम के ठीक ऊपर साइन करना है। अक्सर लोग नीचे की तरफ साइन करते हैं, जिससे कि चेक रिजेक्ट हो जाता है। इस तरह आप सेल्फ चेक भर सकते हैं।

पीएनबी पे चेक कैसे भरें?

लेकिन अगर आप दूसरे व्यक्ति को चेक देना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए चरणों के अनुसार चेक भर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप चेक में Date डाले। जिसमें आपको सबसे पहले तारीख फिर महीना और उसके बाद साल लिखना है।
  • Date डालने के बाद आपको Pay के कॉलम में उस व्यक्ति का नाम लिखना है, जिस व्यक्ति को आप पैसे देने चाहते हैं। जैसे आप आशीष शर्मा को पैसे देना चाहते हैं, तो आप पर वाले कॉलम में आशीष शर्मा लिखेंगे। आप अपनी सुविधानुसार हिंदी या इंग्लिश में चेक भर सकते हैं।
  • अब थोड़ा नीचे आने पर आपको Rupees वाले कॉलम में उतनी राशि लिखनी है, जितना आप उस व्यक्ति को भुगतान करना चाहते हैं। जैसे अगर आप ₹5000 का भुगतान करना चाहते हो, तो आपको Five Thousands Only लिखना होगा। अगर आप हिंदी में cheque भर रहे हैं तो आपको पांच हजार रुपए मात्र लिखना है। 
  • यह राशि लिख देने के बाद आपको आगे बचे खाली जगहों पर सीधी रेखा खींच देनी है, ताकि कोई भी व्यक्ति उसमें आगे लिखी गई राशि को ना बदल पाए। 
  • अब आपको यही राशि अंकों में भी लिखनी है। जहां पर रुपए का चिन्ह बना होगा, उसके आगे कॉलम में आपको ₹2000 लिखना है। और इसके साथ ही एक इस लाइफ लाइन खींच कर डैश का चिन्ह (5000/-) बना देना है। 
  • अब नीचे आपको अपने नाम के ठीक नीचे पर अपना साइन करना होगा, जो कि आपने बैंक में अकाउंट खोलते समय किया था।
  • साइन करने के बाद आप चेक में सबसे ऊपर बाएँ कोने में दो तिरछी रेखा खींचे और उन दोनों रेखा के बीच में A/C Payee लिख दें। ऐसा लिखना जरूरी तो नहीं होता परंतु अक्सर लोग ऐसा लिखते हैं, ताकि सही व्यक्ति को पेमेंट मिल पाए।

पंजाब नेशनल बैंक का चेक भरते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • हम आपको यहां पर कुछ ऐसी सावधानियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो आपको Punjab National Bank Ka Cheque करते समय ध्यान में रखना होगा।
  • एक बार चेक भरने के बाद आप उस चेक की डिटेल्स अपने चेक बुक के सबसे आगे वाले पन्ने में जरूर भर ले। ताकि आप को ध्यान में रह सके कि आपने अब तक किन-किन लोगों को भुगतान किया है।
  • जब भी आप चैट पर अपना साइन करें, तो अपने लिखे हुए नाम के ठीक ऊपर साइन करें। अगर आप अपने नाम के नीचे साइन करते हैं, तो आपका चेक रिजेक्ट भी हो सकता है।
  • हम आपको मुझे बता दें कि कोई भी चेक केवल 3 महीने तक ही वैध रहता है। यानी कि अगर आपने 27 दिसंबर 2022 का चेक बनाया है, तो वह चेक केवल 27 मार्च 2022 तक ही वैध रहेगा। उसके बाद कोई भी उस चेक के माध्यम से पैसे नहीं निकाल सकता।
  • चेक भरते समय आप यह ध्यान में रखें कि आपके खाते में शेष राशि कितनी है। अगर आप अपने Bank Account में उपलब्ध राशि से ऊपर का चेक बना देते हैं, तो आपका चेक बाउंस हो जाता है और आपको ₹500+GST की Panalty देनी पड़ती है।
  • चेक भरते समय यह ध्यान में रखें कि आप चेक में कोई भी Overwriting ना करें। यानी कि अगर आपने कोई भी अमाउंट लिख दिया है या किसी का नाम लिख दिया है या तारीख लिख दी है तो आपको उसे दोबारा बदलना नहीं है। इसके साथ ही चेक में किसी भी तरह का कट नहीं होना चाहिए।
  • चेक में सबसे नीचे 6 अंको का कोड दिया होता है, जिसे हम चेक नंबर कहते हैं। आप इस चेक नंबर के माध्यम से यह पता कर सकते हैं कि आपके चेक की राशि किसने निकाली है या फिर आपका चेक सुरक्षित है या नहीं।
  • पीएनबी चेक भरते समय सभी जानकारियों को बिल्कुल स्पष्ट और साफ लिखें। ताकि बैंक उन जानकारियों को आसानी से पढ़ सके और सही व्यक्ति को सही राशि भुगतान कर सके। 

PNB Bank Cheque Kaise Bhare. (FAQ)

1.पीएनबी में चेक बुक के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आप ऑनलाइन माध्यम से चेक बुक के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए आपको पंजाब नेशनल बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा आप पंजाब नेशनल बैंक के अपने ब्रांच में जाकर भी इस चेक बुक के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जहां पर आपको केवल एक एप्लीकेशन फॉर्म भरकर देना होगा।

2.पीएनबी चेक बुक कितने दिन में आ जाता है?

Cheque Book के लिए अप्लाई करने पर केवल 1 हफ्ते से लेकर 15 दिनों के अंदर ही आपका चेक बुक आ जाता है।

3.क्या 3 महीने के बाद चेक जमा किया जा सकता है? 

जी नहीं कोई भी चेक केवल 3 महीने तक ही वैलिड रहता है। उसके बाद आप उसी चेक को जमा नहीं कर सकते। आपको नया चेक बनाने की जरूरत होगी।

4.PNB चेक कैसे भरे जाएंगे?

इस लेख में हमने Punjab National Bank Cheque भरने की प्रक्रिया बताई है। हालांकि आप इसी प्रक्रिया का इस्तेमाल अन्य बैंकों के चेक बुक को भरने में भी कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि PNB Bank Cheque Kaise Bhare. उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आप आसानी से पीएनबी बैंक का चेक भर पाएंगे। यदि आपको चेक भरने से संबंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएंI

इसे भी पढ़ें 👇

बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम फॉर्म कैसे भरें
नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक बैलेंस चेक कैसे करें
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कस्टमर आईडी कैसे पता करें
पेटीएम अकाउंट नंबर कैसे पता करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment