SBI बैंक में पैसा जमा करने का फॉर्म कैसे भरें?

SBI Deposit Form Kaise Bhare : नमस्कार दोस्तों, यदि आपका भी खाता स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में है। और आप अपने खाता में पैसा जमा करना चाहते हैं। पैसा जमा करने के लिए, सबसे पहले आपको एसबीआई डिपोजिट फार्म भरना होगा। जैसे- पैसा निकालने का फॉर्म यानि withdrawal form भरना होता है। वैसे ही पैसा जमा करने का फॉर्म भी भरा जाता है, लेकिन यह फार्म थोड़ा सा अलग होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

फार्म में थोड़ा बदलाव होने के कारण बहुत से लोग ऐसे हैं। जो कंफ्यूज हो जाते हैं, फॉर्म को गलत भर देते हैं। जिसके कारण उनका पैसा किसी और व्यक्ति के खाते में जा सकता है। या फिर बैंक के अधिकारी उस फॉर्म को रिजेक्ट कर देते हैं। जिसके कारण खाता धारक को किसी अन्य व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता है।

इसलिए हमनें इस आर्टिकल में SBI बैंक में पैसा जमा करने का फॉर्म कैसे भरा जाता है। इसकी जानकारी स्टेप by स्टेप निचे बताया है। इस जानकारी को पढ़कर आप आसानी से फार्म भर कर अपने बैंक अकाउंट में पैसा डिपॉजिट कर सकते हैं।

SBI डिपॉजिट फॉर्म क्या है?

एसबीआई डिपोजिट फार्म एक ऐसा फार्म है। जिसका उपयोग हम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पैसा जमा करने के लिए करते हैं। SBI फॉर्म को हम किसी भी ब्रांच से प्राप्त कर सकते हैं। या इस फॉर्म को हम ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इस फॉर्म में आपका खाता संख्या और कितना पैसा जमा करनी है। इसकी जानकारी शामिल होती है। इसी कारण जब भी आप अपने SBI खाते में पैसा जमा करने जायें। तो सबसे पहले डिपोजिट फार्म को बहुत ही सावधानीपूर्वक भरें और अपने बैंक अधिकारी के पास जमा कर दें।

SBI बैंक में पैसा जमा करने का फॉर्म डाउनलोड कैसे करें?

इस फॉर्म को हम बैंक ब्रांच द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं या इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप SBI बैंक अकाउंट में पैसा जमा करना चाहते हैं, तो Form-d भरना होता है जिसका पूरा नाम deposit फॉर्म होता है।

SBI फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करना होगा।

SBI Deposit Form Download

SBI डिपॉजिट फॉर्म भरते समय इन बातों का ध्यान रखें?

  • एसबीआई डिपॉजिट फॉर्म भरते समय हमेशा काले या नीले पेन का प्रयोग करना चाहिए। कभी भी इसके अलावा दूसरे कलर पेन का प्रयोग न करें।
  • हमेशा डिपॉजिट फॉर्म पर आवेदक को वही हस्ताक्षर करना चाहिए, जो बैंक अकाउंट खुलवाते समय किया हो।
  • जिस दिन डिपॉजिट फॉर्म को बैंक काउंटर पर जमा करना है, हमेशा उसी दिन की तारीख डालना चाहिए।  
  • डिपोजिट फॉर्म भरते समय अगर अकाउंट नंबर याद नहीं है, तो पासबुक से देख कर सही-सही भरना चाहिए।

SBI डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरें?

एसबीआई बैंक के कैश डिपोजिट फार्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान पूर्वक पढ़ें। तब जाकर स्टेप बाय स्टेप फार्म को भरें।

ध्यान दें : कैश डिपोजिट फार्म भरने के लिए सबसे पहले आपके पास बैंक पासबुक होना चाहिए। और अपने बैंक डिटेल्स के अनुसार ही फॉर्म भरें, जैसे नीचे स्टेप में बताया गया है।

COUNTERFOIL – 1

  • SBI Branch Name : सबसे पहले आप कैश डिपोजिट फार्म में अपने बैंक ब्रांच का नाम लिखें।
  • Name & Address of Depositor : यहां पर अपना नाम तथा पता लिखना चाहिए।
  • Father/Husband Name : यहां पर पिता का नाम लिखना चाहिए, अगर आप शादीशुदा महिला हैं तो पति का नाम लिखना चाहिए।
  • SCSS A/C No : यहां पर अकाउंट नंबर लिखें, जिसमें पैसा जमा करना हैं।
  • Amount of Deposit : जितना पैसा जमा करना है, उसे अंकों में लिखना है।
  • Rupees : जितना पैसा जमा करना है, उसे शब्दों में भरना है।‌ जैसे अगर 5 हजार जमा करना है, तो यहां पर पांच हजार रुपए/- लिखना होगा।
  • Details of Cash Deposit : अब CASH DEPOSIT में नीचे टेबल में आपको लिखना है कि आपके पास कितने-कितने की नोट हैं,

उदाहरण – यदि मेरे पास 5 हजार रूपए हैं, जिनमें से 1000 का 1 नोट, 500 का 4 नोट, 100 का 15 नोट, 50 का 10 नोट है। तो सारणी में भरा जाएगा।

DETAILS OF CASH DEPOSIT AMOUNT
1000 X 11000
500 X 42000
100 X 151500
50 X 10500
20 X
10 X
TOTAL AMOUNT5000 Rs.
  • Total by Cash : इसके सामने Amount के कालम में कुल राशि लिखना है, जितना पैसा जमा करने वाले हैं।
  • Depositor’s Signature : यहां पर अपना सिग्नेचर करना है, जो व्यक्ति पैसा जमा करा रहा है।
  • For the Use of Branch : इसके नीचे आपको कुछ नहीं भरना है। इसे बैंक कर्मचारी द्वारा भरा जाता है।

COUNTERFOIL- 2

  • SBI Branch Name : सबसे पहले आप Cash Deposit Form में अपने बैंक ब्रांच का नाम लिखें।
  • Name & Address of Depositor : यहां पर अपना नाम तथा पता लिखना चाहिए।
  • Father/Husband Name : यहां पर पिता का नाम लिखना चाहिए, अगर आप शादीशुदा महिला हैं तो पति का नाम लिखना चाहिए।
  • SCSS A/C No : यहां पर अकाउंट नंबर लिखें, जिसमें पैसा जमा करना हैं।
  • Amount of Deposit : जितना पैसा जमा करना है, उसे अंकों में लिखना है।
  • Rupees : जितना पैसा जमा करना है, उसे शब्दों में भरना है।‌ जैसे अगर 5 हजार जमा करना है, तो यहां पर पांच हजार रुपए/- लिखना होगा।
  • Details of Cash Deposit : अब CASH DEPOSIT में नीचे टेबल में आपको लिखना है कि आपके पास कितने-कितने की नोट हैं,

उदाहरण – यदि मेरे पास 5 हजार रूपए हैं, जिनमें से 1000 का 1 नोट, 500 का 4 नोट, 100 का 15 नोट, 50 का 10 नोट है। तो सारणी में भरा जाएगा। ऊपर सारणी के अनुसार यहां भी भरना है।

  • Total by Cash : इसके सामने Amount के कालम में कुल राशि लिखना है, जितना पैसा जमा करने वाले हैं।
  • Depositor’s Signature : यहां पर अपना सिग्नेचर करना है, जो व्यक्ति पैसा जमा करा रहा है।
  • For the Use of Branch : इसके नीचे आपको कुछ नहीं भरना है। इसे बैंक कर्मचारी द्वारा भरा जाता है।

FAQs

1. बैंक में पैसा जमा करने के लिए कौन सा फॉर्म भरना पड़ता है?

किसी भी बैंक में खाता धारक को अपने बैंक अकाउंट में पैसा जमा करने के लिए डिपाजिट फॉर्म भरना होता है। लेकिन प्रत्येक बैंक का अपना अकाउंट में पैसा जमा करने का फॉर्म अलग-अलग होता है।

2. SBI में 1 लाख का ब्याज कितना है?

एसबीआई बैंक में ₹100000 का मैच्योरिटी वाली डिपॉजिट पर 6.80% का वार्षिक ब्याज मिलता है।

3. स्टेट बैंक में कितने साल में पैसा डबल होता है?

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में 10 साल में पैसा डबल होता है। यानि यदि आज 1 लाख रुपए जमा करते हैं, तो 10 साल बाद 2 लाख रुपए हो जाएगा।

4. एसबीआई में 400 दिनों की योजना क्या है?

एसबीआई में 400 दिनों की योजना को अमृत कलश योजना कहा जाता है। यादि आप 400 दिन मतलब 1 साल 35 दिन के लिए पैसा फिक्स्ड कर सकते हैं। इसके बाद ब्याज सहित पैसा निकाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

SBI एटीएम कार्ड नंबर कैसे पता करें
एसबीआई एटीएम से पैसे कैसे निकाले
एसबीआई क्रेडिट कार्ड को बंद कैसे करें
एसबीआई यूजरनेम पासवर्ड कैसे बनाएं
एसबीआई क्रेडिट कार्ड लॉगइन कैसे करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment