यूनियन बैंक का चेक कैसे भरे?I Union Bank Ka Cheque Kaise Bhare.

यूनियन बैंक अपने ग्राहकों को पासबुक के साथ-साथ यूनियन बैंक का चेक बुक भी प्रदान करती है। परंतु कुछ ही ग्राहक यूनियन बैंक का चेक बुक लेते हैं, जिन्हें अक्सर कई बड़े-बड़े भुगतान करने पड़ते हैं। यूनियन बैंक के खाता धारक चेक बुक तो ले लेते हैं, परंतु उनमें से कुछ खाता धारक यह नहीं जानते हैं, कि Union Bank Ka Cheque Kaise Bhare. जिसके कारण वह चेक बुक का लाभ नहीं उठा पाते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसलिए आज का यह लेख हम उन खाताधारकों के लिए लेकर आए हैं, जो नहीं जानते हैं कि यूनियन बैंक का चेक कैसे भरे? आज के इस लेख में हम Union Bank Ka Cheque Bharne के साथ-साथ इससे जुड़ी कुछ सावधानियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे। तो आइए शुरू करें।

इसे भी पढ़ें 👇

यूनियन बैंक का चेक बुक अप्लाई कैसे करें
यूनियन बैंक का एटीएम पिन कैसे चेंज करें
पैन कार्ड से सिविल स्कोर कैसे चेक करें
सबसे अच्छा क्रेडिट कार्ड किस बैंक का है

यूनियन बैंक का चेक क्या है?

यूनियन बैंक का पूरा नाम Union Bank Of India है। जब आप Union Bank check book apply करते हैं, तो आपको बैंक की तरफ से एक चेक बुक प्रदान किया जाता है| जिसके माध्यम से आप किसी भी व्यक्ति को बड़े से बड़ा भुगतान आसानी से कर सकते हैं।

यूनियन बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए चेक से भुगतान करने की कुछ लिमिट भी तय की है। तो आपको बता दें कि Union Bank Cheque Withdrawal Limit 1 लाख रुपए प्रतिदिन है। यानी कि आप अपने चेक बुक के माध्यम से प्रतिदिन ₹100000 निकाल सकते हैं या किसी अन्य व्यक्ति को भुगतान कर सकते हैं। 

Union Bank Ka Cheque Book आपको 20 पेज, 50 पेज या 100 पेज का भी आसानी से मिल जाता है। तो आप अपनी सुविधानुसार कितने भी पेज का चेक बुक आसानी से मंगवा सकते हैं। 

यूनियन बैंक का चेक कैसे भरे?

जैसा कि आप जानते हैं कई लोग Self Cheque भी भरते हैं और कई लोग Payee Cheque भी भरते हैं। यानी कि अगर आपके पास यूनियन बैंक का सेविंग बैंक अकाउंट चेक है, तो आप Self cheque भी भर सकते हैं और साथ ही Payee cheque भी भर सकते हैं।

  • Self Cheque (सेल्फ चेक) : Self Cheque वह होता है जब आप खुद पैसे निकालने के लिए चेक को भरते हैं।
  • Payee Cheque (पे चेक) : Payee cheque वह होता है, जब आप किसी दूसरे व्यक्ति को भुगतान करने के लिए चेक भरते हैं।

चलिए दोनों ही तरह के चैक को भरने की प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं।

यूनियन बैंक का सेल्फ चेक कैसे भरे?

  • Date : अगर आप Union Bank Cheque देखेंगे तो सबसे पहले आपको चेक में Date दिखाई देगा, तो आपको वहाँ Date भरनी है, जिस दिन आप पैसे निकालने जाने वाले हैं। Date में आपको सबसे पहले तारीख, फिर महीना और फिर साल लिखना होगा। जैसे – 29 12 2022
  • Pay – थोड़ा नीचे आने पर आपको Pay का विकल्प दिखाई देगा, जहां पर आपको SELF लिखना है। यहां पर Self इसलिए लिखा जाएगा क्योंकि आप अपने Bank Account से खुद पैसे निकालना चाहते हैं। तो अगर हम सेल्फ की हिंदी देखें तो Self को हिंदी में “खुद” ही कहते हैं। 
  • Rupees : अब उसके नीचे Rupees का ऑप्शन होगा, जहां पर आपको वह राशि शब्दों में लिखनी है जितनी राशि आप निकालना चाहते हैं। जैसे आप ₹5000 निकालना चाहते हैं, तो आपको Five Thousand Only लिखना है। या फिर अगर आप हिंदी में चेक भर रहे हैं, तो आपको पाँच हज़ार मात्र लिखना होगा।
  • 5000 मात्र लिखने के बाद आप आगे खाली जगहों पर सीधी लाइन खींच देना है, ताकि कोई भी व्यक्ति उस राशि को बदल ना पाए।
  • – अब थोड़ा नीचे आने पर आपको Rupees का चिन्ह (₹) दिखाई दे रहा होगा। जहां पर आपको कितनी राशि निकाली है, उसे अंकों में भरना है। जैसे – 5000। 5000 लिखने के बाद आप उसके आगे Slash लगा दे या फिर Only ( ₹5000/-) लिख दे। 
  • हस्ताक्षर – अब थोड़ा और नीचे आने पर आपको Signature का विकल्प दिखाई देगा। जहां पर आपका नाम लिखा होगा। और उसके नीचे Please Sign Above the Line लिखा होगा। तो आपको उस लाइन के ऊपर अपना साइन करना होगा।

नोट – ध्यान रहे कि आपको वही Sign करना है, जो आपने बैंक में खाता खुलवाने समय किया था। तो इस प्रकार आप बड़ी आसानी से यूनियन बैंक का Self Cheque भर सकते हैं। और खुद अपने अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं| 

यूनियन बैंक का पे चेक कैसे भरे?

यूनियन बैंक का पेई चेक भी Self Cheque की तरह भरा जाएगा। हालांकि आपको इसमें थोड़े से बदलाव करने होंगे। यूनियन बैंक चेक भरने के लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करें- 

  • Date – सबसे पहले चेक में Date भरे। जिसमें आपको सबसे पहले तारीख फिर महीना और फिर साल लिखना है।
  • Pay – Date के नीचे आने पर आपको Pay वाले विकल्प में उस व्यक्ति का नाम लिखना है, जिससे आप भुगतान करने वाले हैं।
  • Rupees – उसके नीचे आने पर Rupees वाले विकल्प में आपको वह राशि लिखनी है, जितना आप उस व्यक्ति को भुगतान करना चाहते हैं। जैसे आप ₹2000 भुगतान करना चाहते हैं, तो आपको हिंदी में दो हज़ार मात्र लिखना होगा। या फिर अगर आप इंग्लिश में चेक भर रहे हैं, तो आपको 2 Thousands Only लिखना होगा।
  • ध्यान रहे कि शब्दों में राशि लिख देने के बाद आप उसके आगे सीधी लंबी रेखा खींच दे, ताकि कोई भी व्यक्ति उस राशि को ना बदल पाए।
  • – अब नीचे आपको Rupees का निशान (₹) दिखेगा जिसमें आपको अंको में भुगतान करने वाली राशि लिखनी है। यानी जितना आपने शब्दों में लिखा है उतनी ही राशि आप उनको में लिखेंगे| जैसे : 2000 और उसके आगे आपको Only लिख देना है या Slash का चिन्ह लगा देना है। जैसे – ₹2000/-
  • इतना करने के बाद अब आप अपने नाम के ऊपर सिग्नेचर कर दे। जहां पर लिखा होगा Please Sign Above the Line । यानी कि आपको जो लाइन बनी हुई है, उसके ठीक ऊपर अपना हस्ताक्षर करना है।
  • चेक में सभी चीजें भर देने के बाद अब आपको चेक में सबसे ऊपर बाएं तरफ दो तिरछी रेखाएं कितनी है। और उस तिरछी रेखा में अकाउंट से ही लिख देना है।
  • तो इस प्रकार आप आसानी से Payee Cheque भी भर सकते हैं और उस व्यक्ति को भुगतान भी कर सकते हैं।

यूनियन बैंक चेक भरते समय रखने वाली सावधानियां

  • Union Bank Ka Cheque Kaise Bhare. यह जानने के साथ-साथ आपको चेक भरते समय रखने वाली कुछ सावधानियों के बारे में भी जानकारी होना आवश्यक है, ताकि बैंक द्वारा आपका चेक रिजेक्ट ना हो। 
  • इसलिए आप नीचे दिए गए सभी जानकारियों को Union Bank ka check Bharate समय जरूर ध्यान में रखें। 
  • आपको यूनियन बैंक चेक में सबसे नीचे MICR कोड दिख रहा होगा, जिससे आपको कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाना है। ध्यान रहे कि वह code बिल्कुल स्पष्ट रुप से दिखाई दे।
  • Cheque Bharti Time आपको किसी भी तरह की Overwriting नहीं करनी है। यानी कि आपको किसी भी तरह का कट का निशान नहीं लगाना है। और ना ही किसी चीज के ऊपर दोबारा पेन चलाना है।
  • जब भी आप चेक भर रहे हो, तो क्या तो उसे सिर्फ इंग्लिश में भरे या फिर उसे केवल हिंदी में ही भरे। क्योंकि अक्सर लोग हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में चेक भर देते हैं जिससे कि बाद में समस्याएं आती हैं।
  • जब भी आप चेक भरते समय साइन करें तो कभी भी अपने नाम के नीचे साइन बिल्कुल ना करें। आपको यूनियन बैंक के चेक में दिए गए लाइन के ऊपर ही अपना हस्ताक्षर करना है।
  • आप जब भी भुगतान करने वाली राशि अपने चेक में लिख रहे हैं, तो ध्यान रहे कि शब्दों में भरी गई राशि और अंकों में भरी गई राशि में कोई भी अंतर नहीं होना चाहिए।
  • कोई भी चेक केवल 3 महीने के लिए ही वैध रहता है। यानी कि अगर आप 29 दिसंबर 2022 की चेक बना रहे हैं तो वह चेक केवल 29 मार्च 2022 तक ही वैध रहेगा। उसके बाद आप उस चेक के माध्यम से पैसे नहीं निकाल सकते।
  • आप अपने चेक बुक में से जो भी चेक काट रहे हैं उस चेक का कोड अपने चेक बुक के सबसे आगे स्लिप में जरूर लिखें। ताकि अगर आपका Cheque Cancel होता है, रिजेक्ट होता है या बाउंस होता है तो आप आसानी से उस code के माध्यम से अपने चेक के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। 

यूनियन बैंक का चेक के लाभ

  • Union Bank Ka Cheque लेने से आपको कई लाभ मिलते हैं, जैसे : आप भारत के किसी भी यूनियन बैंक ब्रांच से प्रतिदिन ₹100000 तक की नगदी का लेन देन कर सकते हैं।
  • चेक लेने के बाद आपको किसी भी तरह की डिमांड ड्राफ्ट लेने की जरूरत नहीं होगी।
  • अगर आप किसी भी तरह की बिल का भुगतान करना चाहते हैं, तो आप यूनियन बैंक की मल्टी सिटी चेक के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

Union Bank Ka Cheque Kaise Bhare. (FAQ) 

1. यूनियन बैंक से चेक कैसे प्राप्त करें?

अगर आप Union Bank Ka Cheque लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए सबसे पहले अपने बैंक ब्रांच में जाना होगा और चेक बुक के लिए अप्लाई करना होगा।

2. यूनियन बैंक का टोल फ्री नंबर कौन सा है?

Union Bank Toll Free Number 1822 2244 है।

3. यूनियन बैंक का चेक बुक कितने दिन में मिल जाता है?

यूनियन बैंक का चेक बुक आपको 7 दिन से 15 दिन के बीच में मिल जाता है।

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि Union Bank Ka Cheque Kaise Bhare. उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको यूनियन बैंक का चेक भरने से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप चेक भरने से संबंधित कोई अन्य जानकारी पाना चाहते हो, तो हमें कमेंट जरुर करें।

इसे भी पढ़ें 👇

बिना एटीएम के पेटीएम कैसे चलाए
मोबाइल नंबर से एटीएम नंबर कैसे निकालें
पीएनबी चेक बुक डिलीवरी स्टेटस कैसे चेक करें
केनरा बैंक में आधार कार्ड कैसे लिंक करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment