भारतीय स्टेट बैंक में आधार कार्ड कैसे लिंक करें?I SBI Me Aadhar Card Link Kaise Kare.

SBI Aadhar Card Link Online : हाल के वर्षों में आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक आवश्यक दस्तावेज हो गया है। इसलिए State Bank of India, जो कि भारत के सबसे बड़े बैंकों में से एक है, ने ग्राहकों को यह अनिवार्य कर दिया है कि उन्हें अपने Bank Account Se Aadhar Card Link करना होगा। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

परंतु कई स्टेट बैंक ग्राहक नहीं जानते हैं, कि एसबीआई बैंक में आधार कार्ड कैसे लिंक करें? जिसके कारण वे अपने आधार कार्ड को लिंक नहीं करा पा रहे हैं।

इसीलिए आज का यह लेख हम लेकर आए हैं, जिसमें हम स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से समझेंगे कि State Bank of India Me Aadhar Card Link Kaise. तो आइए लेख को शुरू करें।

इसे भी पढ़ें 👇

एसबीआई का नया एटीएम कार्ड कैसे चालू करेंSBI एटीएम कार्ड से अकाउंट नंबर कैसे निकालें
एसबीआई (SBI) एटीएम कार्ड अनब्लॉक कैसे करेंएसबीआई (SBI) बैंक का एटीएम फार्म कैसे भरें

आधार कार्ड को एसबीआई बैंक खाते से लिंक करना क्यों जरूरी है?

इससे पहले कि हम SBI Aadhar Link Online के बारे में समझे यह जानना बहुत ही जरूरी है, कि आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से जोड़ना क्यों जरूरी है।

  • सरकार के निर्देश के अनुसार विभिन्न सरकारी सब्सिडी और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपने Aadhar Card Ko Bank Account Se Link करना अनिवार्य है।
  • यह खाता धारक की पहचान को Verify करने में मदद करता है। साथ ही बैंकिंग लेनदेन को सुरक्षित भी बनाता है।
  • आधार को SBI बैंक खाते से जोड़ने से विभिन्न बैंक खातों के बीच कोई भी लेनदेन बिना किसी परेशानी के हो जाता है। 

भारतीय स्टेट बैंक में आधार कार्ड कैसे लिंक करें?

ऐसे कई तरीके हैं जिसके माध्यम से आप अपने SBI बैंक अकाउंट से अपने आधार कार्ड को लिंक करा सकते हैं। आइए सभी तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं और समझते हैं कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आधार लिंक कैसे करें?

ब्रांच विजिट करके एसबीआई बैंक में आधार कार्ड कैसे लिंक करें?

आप अपना भारतीय स्टेट बैंक में आधार कार्ड को अगर लिंक करना चाहते हैं, तो आपको ब्रांच विजिट करना होगा| और अपना Aadhar Card Bank Account Se Link कराना होगा। इसके लिए आप नीचे दी गई प्रक्रियाओं को फॉलो करें – 

  • सबसे पहले आपको बैंक में आधार लिंक करने के लिए एप्लीकेशन लिखना होगा।
  • एप्लीकेशन लिखने के बाद आपको अपने नजदीकी SBI बैंक के ब्रांच में विजिट करना है।
  • ध्यान रहे कि जब आप ब्रांच विजिट कर रहे हो तो आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म, Aadhar Card की फोटो कॉपी, Pan Card की फोटो कॉपी और Passbook की फोटो कॉपी साथ में लेकर जाएं।
  • अब आपको बैंक द्वारा SBI खाते से आधार कार्ड जोड़ने के लिए एक एप्लीकेशन दिया जाएगा, जिसे आप को सावधानीपूर्वक भरना है।
  • सभी चीजें कर लेने के बाद आपको सभी दस्तावेजों को बैंक अधिकारी को जमा कर देना है।
  • बैंक अधिकारी द्वारा आपके बैंक अकाउंट में आपका आधार कार्ड 24 से 48 घंटों के अंदर लिंक करा दिया जाएगा।
  • इस तरह आप ब्रांच में विजिट करके अपना SBI Bank Me Aadhar Link करा सकते हैं।

एसबीआई बैंक में आधार लिंक करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें?

बैंक में आधार कार्ड लिंक कराने के लिए एप्लीकेशन आप नीचे दिए गए तरीके के माध्यम से लिख सकते हैं। आप इस सैंपल का उपयोग करके एप्लीकेशन लिखे और अपनी सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें। 

सेवा में,

शाखा प्रबंधक,

[बैंक का नाम], [शाखा पता], [शहर (): राज्य (): पिन कोड]

विषय : बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक करने का आवेदन।

मेरा नाम ……………….. है। मेरा SBI में पिछले ……………….. से खाता है। जब मेरा SBI में खाता खोला गया था, तो किसी कारणवश मेरा आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं हो पाया था। परंतु सरकार के निर्देशानुसार अब बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी है।

इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि कृपया मेरे बैंक खाते ……………….. में मेरा आधार कार्ड नंबर ……………….. लिंक करने की कृपा करें, ताकि मेरा खाता सुरक्षित हो सके। मैं इस कार्य के लिए आपका सदा आभारी रहूंगा। कृपया मेरे खाते में आधार कार्ड जल्द से जल्द लिंक करने की कृपा करें। मैंने इस एप्लीकेशन के साथ आधार कार्ड लिंक कराने से संबंधित सभी दस्तावेजों को संलग्न किया है| धन्यवाद!

नाम ………………

बैंक अकाउंट नंबर ………………

आधार कार्ड नंबर ………………

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ………………

हस्ताक्षर ………………

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया आधार कार्ड लिंक ऑनलाइन कैसे करें?

अगर आप SBI Aadhar Link Online कराना चाहते हैं तो हम आपको यह जानकारी दे दें, कि आप अपना SBI अकाउंट से आधार कार्ड ऑनलाइन लिंक नहीं करा सकते हैं। आपको कई ऐसी वेबसाइट दिखेंगी जहां पर आपको नेट बैंकिंग, Yono SBI या अन्य ऑनलाइन माध्यम से बैंक में आधार लिंक कराने का तरीका बताया गया होगा।

लेकिन यह तरीके अब कार्य नहीं करते हैं। हालांकि 2018 से 2020 तक Aadhar Card Online Link कराना संभव था, लेकिन अब यह प्रक्रिया बंद कर दी गई है। अब आप केवल ब्रांच विजिट करके ही SBI बैंक ऑफ इंडिया में आधार कार्ड लिंक करा सकते हैं।

SBI Online Aadhar Link by SMS

कई लोग यह भी जानना चाहते हैं कि SBI Online Aadhar Link By SMS कैसे करें? हम आपको बता दें कि SBI में आधार कार्ड लिंक कराने का केवल एक ही तरीका है जिसके लिए आपको ब्रांच विजिट करना होगा।

अब SMS के माध्यम से या ऑनलाइन माध्यम से बैंक खाते में आधार कार्ड को नहीं जोड़ा जा सकता है। यह सभी प्रक्रिया अब समाप्त कर दी गई हैं।

भारतीय स्टेट बैंक कस्टमर केयर नंबर क्या है?

अक्सर कई लोगों हो या विश्वास नहीं होता है कि भारतीय स्टेट बैंक खाते से अब आधार कार्ड को ऑनलाइन नहीं जोड़ा जा सकता। इसीलिए हम यहां पर आपको स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का हेल्पलाइन नंबर भी प्रदान कर रहे हैं, जिस पर आप कॉल करके यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि SBI Bank Me Aadhar Card Link Kaise Kare.

  • 1800 1234, 
  • 1800 11 2211, 
  • 1800 425 3800
  • 1800 2100  
  • 080-26599990

एसबीआई बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक कैसे चेक करें?

अगर आप चेक आधार कार्ड लिंक बैंक अकाउंट करना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया का उपयोग कर सकते हैं। इसके माध्यम से आपको बैंक ब्रांच भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप देख सकेंगे, कि आपका Aadhar Card Bank Account Se Link है या नहीं। 

  • सबसे पहले आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और आपके सामने आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट खुलकर आ जाएगी।
  • अब यहां पर आप अपने अनुसार अपने भाषा का चयन करें जैसे- हिंदी/ English
  • अब आपके सामने एक इंटरफ़ेस खुलकर आ जाएगा जहां पर आप को थोड़ा सा स्क्रॉल करके नीचे जाएंगे और Aadhar Services के ऑप्शन आपको दिखाई देगा, जिस पर आप क्लिक करेंगे।
  • अब आपके सामने एक नई स्क्रीन खुलकर आ जाएगी, जहां पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। आपको स्क्रीन को नीचे की तरफ स्क्रॉल करना है और आपको Aadhar Linking Satus का विकल्प दिखाई देगा।
  • यहां पर आप Check Aadhar/ Bank Linking Status के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • अब आपके सामने फिर से एक नया इंटरफेस खुलकर आएगा, जहां पर आप थोड़ा सा स्क्रीन डाउन करके नीचे आएंगे और यहां पर आपको 12 डिजिट आधार नंबर का विकल्प मिलेगा।
  • तो यहां पर आप अपना आधार कार्ड नंबर डालेंगे Captcha भरेंगे और Send OTP पर क्लिक करेंगे।
  • अब आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिससे आपको Verify करना होगा।
  • OTP Verify होते ही आपको यह दिख जाएगा कि आपका आधार कार्ड बैंक का अकाउंट से लिंक है या नहीं। 
  • Bank Linking Status में Active लिखा हुआ दिखाई देगा। अगर यहां पर Inactive लिखा हुआ है, तो इसका अर्थ यह है कि आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है। 
  • इस तरह से आप अपना आधार कार्ड और Bank Linking Status चेक कर सकते हैं।

SBI Me Aadhar Card Link (FAQ)

1. क्या आधार कार्ड SBI अकाउंट से लिंक हो सकता है?

 जी हां अगर आप अपने Aadhar Card SBI Bank Account Se Link करना चाहते हैं, तो लिंक किया जा सकता है। परंतु इसके लिए आपको ब्रांच विजिट करना होगा।

2. आधार SBI अकाउंट में लिंक है कैसे पता करें?

यह पता करने के लिए आपको आधार कार्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर आधार लिंक सर्विस के विकल्प के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आपका बैंक अकाउंट में आधार कार्ड लिंक है या नहीं। इस लेख में हमने इस की पूरी प्रक्रिया विस्तार पूर्वक बताई है। 

3. आधार लिंक बैंक अकाउंट ऑनलाइन कैसे करें?

अगर आप SBI अकाउंट में Aadhar Card Online Link करना चाहते हैं, तो इसके सुविधा अब समाप्त कर दी गई है। आधार कार्ड लिंक कराने के लिए आपको SBI ब्रांच विजिट करना होगा।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि SBI Me Aadhar Card Link Online Kaise Kare. उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको SBI अकाउंट में आधार कार्ड लिंक करने से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगी। 

अगर आप इस विषय पर कुछ अन्य जानकारियां प्राप्त करना चाहते हो, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो, तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 

इसे भी पढ़ें 👇

एसबीआई चेक बुक डिलीवरी स्टेटस चेक कैसे करें
एसबीआई बैंक का चेक कैसे भरे
एसबीआई योनो से पर्सनल लोन कैसे लें
योनो एसबीआई यूजरनेम और पासवर्ड कैसे बनाएं
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment