एसबीआई बैंक का चेक कैसे भरे?I SBI Bank Ka Cheque Kaise Bhare.

आजकल के समय में चेक का उपयोग काफी ज्यादा बढ़ गया है, क्योंकि कोविड-19 से ही कैश का लेनदेन बहुत कम हो गया। इसलिए SBI बैंक द्वारा भी अपने ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा चेक इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जा रहा है। ऐसे कई लोग हैं जो SBI चेक के माध्यम से लेनदेन करना चाहते हैं, परंतु SBI Bank Ka Cheque Kaise Bhare? इसकी जानकारी ना होने के कारण कोई ग्राहक आज भी कैश के माध्यम से ही लेनदेन करते हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लेकिन आज के इस लेख को पढ़ने के बाद आप आसानी से SBI बैंक का चेक इस्तेमाल कर पाएंगे और इसका लाभ उठा पाएंगे। क्योंकि आज के इस लेख में हम बताने वाले हैं, कि एसबीआई बैंक का चेक कैसे भरें? तो आइए बिना देरी किए शुरू करते हैं। 

इसे भी पढ़ें 👇

मोबाइल नंबर से पैसे कैसे टांसफर करेएसबीआई योनो से पर्सनल लोन कैसे लें
आधार कार्ड से सिबिल स्कोर कैसे चेक करेंयोनो एसबीआई यूजरनेम और पासवर्ड कैसे बनाएं

SBI बैंक चेक क्या होता है?

बैंक चेक एक प्रकार का दस्तावेज होता है जिसके माध्यम से आप पैसों का लेनदेन अपने Bank Account के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं। चेक Cashless Payment का एक अच्छा विकल्प है।

बैंक अपने ग्राहकों को अन्य बैंकिंग सुविधाओं के साथ-साथ चेक बुक की सुविधा भी प्रदान करती है। यदि आप SBI बैंक का चेक बुक प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको SBI ब्रांच में चेक बुक के लिए Request डालने होगी। 

अलग-अलग ग्राहकों के लिए अलग-अलग चेक की सुविधा होती है। जैसे कई चेक ऐसे होते हैं जिनके माध्यम से आप ₹1000000 तक का भुगतान कर सकते हैं। कुछ ग्राहकों के लिए ऐसे चेक होते हैं जिनके माध्यम से वे एक करोड़ तक का भी भुगतान कर सकते हैं। चेक की इस लिमिट को हम SBI cheque balance भी कह सकते हैं। क्योंकि आप SBI की चेक द्वारा इस लिमिट के ऊपर के बैलेंस का चेक नहीं बना सकते।

एसबीआई चेक के प्रकार

ऐसे तो चेक कई प्रकार के होते हैं परंतु यहां पर हम मुख्य रूप से केवल दो चेक के बारे में ही जानकारी प्राप्त करेंगे| क्योंकि इसका इस्तेमाल SBI बैंक के ग्राहकों द्वारा सबसे ज्यादा किया जाता है। और SBI बैंक चेक के दो प्रकार निम्न है -: 

1.SBI Self Cheque

सेल्फ चेक वह होता है जिन के माध्यम से हम स्वयं के बैंक अकाउंट से खुद के लिए ही पैसे निकालते हैं। ऐसा होता है कि जब हमें खुद ही अपने बैंक अकाउंट से Cash निकालने की जरूरत पड़ती है| तो इसके लिए अगर हमारे पास Cheque Book है, तो हम उस चेक के माध्यम से पैसे निकाल सकते हैं।

2.SBI Payee Cheque 

पे चेक वह चेक होता है जिसके माध्यम से हम किसी दूसरे व्यक्ति को भुगतान करते हैं। यानी कि जब हम किसी दूसरे व्यक्ति के लिए चेक बनाते हैं और वह दूसरा व्यक्ति हमारे अकाउंट में से पैसे निकालने के लिए योग्य होता है, तो वह Pay Cheque कहलाता है।

एसबीआई बैंक का चेक कैसे भरें?

SBI बैंक का चेक भरना बहुत ही आसान है। हम यहां पर SBI सेल्फ चेक और SBI पेई चेक भरने की जानकारी प्राप्त करेंगे। जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है। 

एसबीआई सेल्फ चेक कैसे भरे?

हम यहां पर आपको SBI Self check kaise Bhare image भी प्रदान कर रहे हैं, ताकि आपको प्रक्रिया समझने में आसानी हो। तो चलिए जानते हैं SBI self cheque में 50,000 ka check kaise bhare? 

  • सबसे पहले चेक में ऊपर दिए गए दिनांक को भरे। ध्यान रहे कि दिनांक लिखते समय सबसे पहले आपको आज की तारीख महीना और साल डालना है। जैसे – 7 01 2023
  • अब आपको पे वाले विकल्प में आ जाना है जहां पर आपको सेल्फ लिखना होगा। जी हां दोस्तों अगर आप English में चेक भर रहे हैं, तो आप SELF लिखेंगे| वहीं अगर आप हिंदी में चेक भर रहे हैं तो आप स्वयं लिखेंगे। आप चित्र में भी यह देख सकते हैं।
  • अब हम Rupees या रुपए वाले विकल्प में आ जाएंगे जहां पर हमको वह राशि लिखनी है जितनी राशि आप अपने बैंक अकाउंट से निकालना चाहते हैं। जैसे अगर आप 50000 की राशि निकालना चाहते हैं, तो आपको लिखना है Fifty Thousands Only। वहीं अगर आप हिंदी में Cheque भर रहे हैं, तो आपको लिखना होगा पचास हजार मात्र। 
  • इतना ही लिखने के बाद आपको बची हुई जगह पर सीधी लंबी रेखा खींच देनी है, ताकि कोई भी इस लिखी गई राशि को बदल ना पाए।
  • अब चेक में आगे आपको ₹ का चिन्ह दिखेगा और उसके आगे एक बॉक्स दिखेगा। जिसमें आपको वही राशि लिखनी है, जितने अपने शब्दों में लिखी थी। ऐसे अगर अपने शब्दों मे Fifty Thousands Only या पचास हजार मात्र लिखा है, तो आपको उस बॉक्स में 50,000 लिखना होगा। जैसे – ₹50000/-
  • इतनी जानकारी भर देने के बाद अब आपको चेक में साइन करना है। ध्यान रहे कि चेक में Sign करने वाली जगह पर आपका नाम लिखा होगा और आपको अपने नाम के ठीक ऊपर ही साइन करना है। कई लोग अपने नाम के नीचे साइन कर देते हैं, जिसके कारण Cheque Reject हो जाता है।
  • इस तरह से आप आसानी से अपना सेल्फ चेक भर सकते हैं और पैसे निकाल सकते हैं। अक्सर लोग यह पूछते हैं कि SBI Check se paise kaise Nikale तो आप ऊपर दी गई प्रक्रिया के अनुसार SBI सेल्फ चेक भरकर अपने ही बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं।

एसबीआई पे चेक कैसे भरे?

SBI का Payee cheque भी सेल्फ चेक की तरह ही भरा जाता है, बस इसमें थोड़ा अंदर होता है। अगर आप नहीं समझ पा रहे हैं कि Dusre Ke Naam Cheque Kaise Bhare. तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको चेक में दिनांक डालना है। आप चेक में आज की तारीख डालें और ध्यान रहे कि दिनांक डालते समय सबसे पहले आपको तारीख महीना और फिर सारे लिखना है। जैसे 7-1-2023
  • अब आपके सामने पे का विकल्प होगा, जहां पर आप को उस व्यक्ति का नाम लिखना है जिसके नाम पर आप चेक बनाना चाहते हैं। जैसे प्रकाश राज। अगर आप हिंदी में cheque भरना चाहते हैं तो नाम हिंदी में लिखें और वहीं अगर आप चेक इंग्लिश में भरना चाहते हैं, तो नाम की स्पेलिंग इंग्लिश में लिखें।
  • अब नीचे आपको Rupees और रुपए का विकल्प मिलेगा जहां पर आपको वह राशि शब्दों में लिखनी है, जितना आप दूसरे व्यक्ति को भुगतान करना चाहते हैं। जैसे अगर आप 1 लाख का चेक बना रहे हैं, तो आपको शब्दों में लिखना है 1 Lac Only। अगर आप हिंदी में Cheque लिख रहे हैं तो आपको एक लाख रुपए मात्र लिखना होगा। इतना लिखने के बाद आप बाकी खाली जगह पर सीधी रेखा किसे ताकि कोई भी इस राशि को बदल ना पाए। 
  • अब आपको ठीक आगे Rupees (₹) का चिन्ह वाला बॉक्स दिखेगा जहां पर आपको वहीं राशि अंकों में लिखनी है जितनी आपने शब्दों में लिखी है। ध्यान रहे कि amount में कोई भी बदलाव नहीं होना चाहिए। यदि आपने एक 1 लाख मात्र या 1 lac only लिखा है, तो आपको बॉक्स में एक लाख लिखना है। जैसे – ₹1,00,000/-
  • सभी जानकारियां भरी जाने के बाद अब आपको अपना साइन करना होगा। SBI बैंक चेक में साइन करने वाली जगह पर आपका नाम लिखा होगा और आपको अपने नाम के ठीक ऊपर ही साइन करना है। अपने नाम के नीचे बिल्कुल भी साइन ना करें, क्योंकि आपका चेक रिजल्ट हो जाएगा। तो इस तरह आप आसानी से SBI बैंक का चेक भर सकते हैं।

SBI Bank Ka Cheque Kaise Bhare (FAQ)

1. SBI चेक कैसे भरते हैं?

इस लेख में हमने SBI चेक भरने की पूर्ण जानकारी दी है। कृपया लेख को पूरा जरूर पढ़े।

2. चेक बुक का चेक कैसे भरें?

Cheque Book Ka Cheque भरने की प्रक्रिया इस लेख में विस्तार पूर्वक बताई गई है। जिसमें सबसे पहले आपको दिनांक लिखना है, फिर व्यक्ति का नाम लिखना है फिर अमाउंट डालना है और अपना हस्ताक्षर करना है।

3. SBI check book apply कैसे करें?

SBI चेक बुक अप्लाई करने के लिए आपको अपने SBI ब्रांच में जाना होगा और वहां पर एक Form भरना होगा। और उसके कुछ समय बाद SBI द्वारा आपका चेक बुक आपको पोस्ट के माध्यम से भेज दिया जाएगा। 

4. अधिकतम कितनी राशि का चेक होता है?

सभी ग्राहकों के लिए चेक की अधिकतम राशि अलग अलग होती है। जैसे कुछ लोगों के लिए चेक की अधिकतम राशि ₹25000 कुछ लोगों के लिए चेक की अधिकतम राशि ₹100000 कुछ लोगों के लिए 1000000 रुपए भी हो सकता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि SBI Bank Ka Cheque Kaise Bhare. उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से अब आप आसानी से SBI बैंक का चेक दूसरों के लिए और खुद के लिए भर सकते हैं। यदि आप चेक बुक से संबंधित कुछ अन्य जानकारी पाना चाहते हो, तो हमें कमेंट जरूर करें।

इसे भी पढ़ें 👇

एसबीआई यूजरनेम पासवर्ड कैसे बनाएं
एसबीआई क्रेडिट कार्ड को बंद कैसे करें
एसबीआई क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं
एसबीआई क्रेडिट कार्ड लॉगइन कैसे करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment