आधार कार्ड से सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?I Aadhar Card Se Cibil Score Check Kaise Kare.

लगभग सभी बैंक किसी भी व्यक्ति का सिबिल स्कोर देखने के बाद ही उसे लोन प्रदान करती है। इसलिए अक्सर जो भी व्यक्ति लोन लेना चाहते हैं, उन्हें अपना सिबिल स्कोर चेक करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे तो सिबिल स्कोर चेक करने के लिए कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है, परंतु आज हम आपको बताएंगे कि Aadhar Card Se Cibil Score Check Kaise Kare.

अगर आप भी ऐसे ग्राहकों में से एक हैं, जिन्हें नहीं पता है कि सिबिल स्कोर चेक ऑनलाइन फ्री कैसे करें? तो आज का यह लेख पूरा जरूर पढ़े। तो आइए बिना देरी किए शुरू करते हैं और जानते हैं कि आधार कार्ड से सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?

इसे भी पढ़ें 👇

फ्लिपकार्ट पर किस्तों पर मोबाइल कैसे लें
लीन अमाउंट क्या होता हैं
बैंक में मोबाइल नंबर बदलने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
मोबाइल की किस्त (EMI) कैसे चेक करें
पंजाब नेशनल बैंक कितना ब्याज देती हैं
मोबाइल नंबर से पैसे कैसे ट्रांसफर करे

सिबिल स्कोर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां

Aadhar Card Se Cibil Score Check Kaise Kare. यह जाने से पहले चलिए सिविल से संबंधित कुछ जानकारियां पता कर लेते हैं| ताकि आपको CIBIL Check करने के समय कोई समस्या ना उत्पन्न हो।

  • सिबिल स्कोर लगभग सभी बैंकों द्वारा लोन देते समय चेक किया जाता है।
  • यदि आपका सिबिल स्कोर 800 से अधिक है, तो यह बहुत ही अच्छा माना जाता है और आपको लोन मिलने की संभावना पूरी रहती है।
  • अगर आपका सिविल 700 से 800 के बीच में है, तो भी यह अच्छा ही माना जाएगा। लेकिन ऐसा हो सकता है कि आपको कम लोन का भुगतान किया जाए।
  • 500 से 700 बीच का सिविल स्कोर अच्छा नहीं होता है और इस सिविल स्कोर में आपका लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट होने की संभावना बनी रहती है। या फिर लोन मिलने पर आपको उच्च ब्याज दर का भुगतान करना पड़ता है।
  • यदि आप अपना सिविल स्कोर बढ़ाना चाहते हैं, और 700 से 800 के बीच में करना चाहते हैं तो आपको बैंक के सभी उधार समय पर चुकता करने चाहिए। इसके अलावा अगर आपने कोई बिल नहीं भरा है, तो उसका भी भुगतान समय पर करना चाहिए। इससे आपका सिविल इसको धीरे-धीरे बढ़ता है।

आधार कार्ड से सिविल स्कोर कैसे चेक करें?

अगर आप अपना Cibil Record Check करना चाहते हैं, तो आधार कार्ड एक सबसे बेस्ट विकल्प है सिबिल स्कोर चेक करने के लिए।

1.आधार कार्ड के माध्यम से आप अपना सिबिल स्कोर चेक ऑनलाइन फ्री में भी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको नीचे दिए गए सभी चरणों का पालन करना होगा।

2.सिबिल स्कोर चेक करने की एक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट है Cibil.com। इसलिए सबसे पहले आप सिविल स्कोर चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

3.इसकी अधिकारिक वेबसाइट में जाने पर आपको Get Free cibil score and report का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आप को क्लिक करना है।

4.क्लिक करने के बाद आपके सामने सिबिल स्कोर चेक करने का एक फॉर्म खुलकर आएगा, जिसमें आप से कुछ व्यक्तिगत जानकारियां पूछी जाएंगी जिसे आपको भरना है।

5.फॉर्म भरते समय आपको एक ऑप्शन ID Type भी दिख रहा होगा, जिसमें क्लिक करने पर आपके सामने कुछ ऑप्शन जैसे – इनकम टैक्स, आईडी नंबर, पैन कार्ड, आधार कार्ड दिखाई दे रहे होंगे।

6.तो अगर आप आधार कार्ड द्वारा अपना सिविल चेक करना चाहते हैं, तो आपको ID Type में आधार कार्ड सिलेक्ट कर लेना है।

7.सिलेक्ट करने के बाद अब आप नीचे दिए गए बॉक्स में अपना आधार नंबर डालें।

8.ID Type के अलावा एक पासवर्ड का भी ऑप्शन आपको नजर आएगा, जहां पर आपको वह पासवर्ड डालना है, जिससे आप हमेशा याद रख सके।

9.आधार नंबर डालने के बाद आपको Accept and Continue पर क्लिक करना है।

10.क्लिक करने के बाद आपका Identity Verify किया जाएगा, जिसमें आप के मोबाइल नंबर और Email पर Verify Code भेजा जाएगा, जिससे आपको लिखकर अपना Identity Verify कर लेना है।

11.Verify होते ही आपसे कुछ आय से संबंधित जानकारियां पूछी जाएंगी, जिससे भरकर आपको सबमिट कर देना है।

12.सबमिट करते ही आपके सामने आपका सिविल इसको निकल कर आ जाएगा, जिसे आप देख सकते हैं और जान सकते हैं कि आप Cibil Score कितना है?तो ऊपर दिए गए तरीके का उपयोग करके आप आधार कार्ड से सिविल चेक कर सकते हैं।

सिबिल स्कोर चेक ऑनलाइन फ्री वेबसाइट

Cibil.com वेबसाइट के माध्यम से आप केवल एक बार ही अपना सिबिल स्कोर फ्री में ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। परंतु अगर आप अगली बार अपना सिबिल स्कोर फ्री में चेक करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा।

इसलिए हम आपको कुछ ऐसे वेबसाइट का भी नाम बता रहे हैं, जिनके माध्यम से आप आसानी से अपना Cibil Score Online Free Check कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं फ्री में अपना सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?

  • paisabazar.com
  • bajajfinserv.in
  • Cred.club
  • Bankbazar.com
  • wishfin.com
  • Payme.in
  • creditmantri.com
  • indialends.com
  • Paytm Website इत्यादि।

अगर आप नहीं समझ पा रहे हैं, कि बैंक सिविल कैसे चेक करें? तो आप ऊपर दिए गई वेबसाइट पर जाकर Apna Cibil Score Check कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन वेबसाइट के ऐप को भी गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं और वहां से आधार कार्ड से अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं।

बजाज की साइट से ऑनलाइन फ्री Aadhar Card Se Cibil Score Check Kaise Kare.

बजाज फाइनेंस सिबिल स्कोर चेक करने के लिए अब नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step1 : बजाज फिनसर्व की बेबसाइट पर जाएं.

सबसे पहले बजाज फिनसर्व की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step2 : Check Score पर क्लिक करें.

ऑफिशियल पेज पर आने के बाद आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “Check Score” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step3 : GET YOUR CIBIL पर क्लिक करें.

यहां पर आपको “GET YOUR CIBIL SCORE” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step4 : व्यक्तिगत जानकारी भरें.

अब आपके सामने जो पेज खोलकर आएगा, वहां पर आपसे सिबिल स्कोर से संबंधित कुछ व्यक्तिगत जानकारियां भर देना है| जैसे : नाम, पैन कार्ड नंबर, ईमेल आईडी, डेट ऑफ बर्थ, पिन कोड, सिटी, महिने की सैलरी आदि| इसके अलावा सबमिट पर क्लिक करना है।

Step5 : CIBIL Score Check करें.

सबमिट पर क्लिक करने के बाद अब आपने जो ईमेल आईडी जानकारियां भरते समय लिखी थी, उस ईमेल आईडी पर आपका सिविल रिपोर्ट आ जाएगा। तो आप iअपनी ईमेल आईडी पर जाकर अपना सिबिल स्कोर रिपोर्ट देख सकते हैं।

आधार कार्ड से सिविल चेक रेंज

सिबिल स्कोर रेंजRating
750-900Excellent
650-750Good
550-650Average
300-500Poor

Aadhar Card Se Cibil Score Check Kaise Kare. (FAQ)

1. अपनी सिविल कैसे देखें?

इस लेख में हमने सिविल देखने की दो प्रक्रियाओं का वर्णन किया है, कृपया हर एक को पूरा जरूर पढ़ें।

2. सिबिल स्कोर फ्री में कैसे पता करें?

Cibil.com पर जाकर आप अपना सिबिल स्कोर फ्री में पता कर सकते हैं। इसके अलावा इस लेख में हमने कई अन्य वेबसाइट के बारे में भी जानकारी दी है, जोकि फ्री में सिबिल स्कोर पता करने की अनुमति देती है।

3. पर्सनल लोन लेने के लिए सिविल कितना होना चाहिए?

पर्सनल लोन लेने के लिए आपका सिविल स्कोर 750 से 800 के बीच होना चाहिए।

4. सिविल खराब होने पर क्या करना चाहिए?

सिविल खराब होने पर आपको अपने बैंक के सभी ऋण का भुगतान कर देना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने सभी तरह के बिल का भी समय पर भुगतान करना चाहिए। अब अगर आप हर महीने किसी भी प्रकार की एमआई का भुगतान करते हैं, तो वह भी आप अपने बैंक अकाउंट से समय पर करते रहे।

5. सिबिल स्कोर कस्टमर केयर नंबर क्या है?

सिबिल स्कोर का कोई कस्टमर केयर नंबर नहीं है, लेकिन आप इस लिंक पर क्लिक करके cibil.com की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। 

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि Aadhar Card Se Cibil Score Check Kaise Kare. उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको फ्री में सिबिल स्कोर चेक करने की जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप आधार कार्ड से सिबिल स्कोर चेक करने से संबंधित कोई और जानकारी पाना चाहते हो, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं|

इसे भी पढ़ें 👇

इंडियन बैंक में आधार कार्ड कैसे लिंक करें
बैंक में पैन कार्ड लिंक करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
भारतीय स्टेट बैंक में आधार कार्ड कैसे लिंक करें
बैंक में आधार कार्ड लिंक करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
ग्रामीण बैंक का चेक कैसे भरे

Leave a Comment